फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की फैक्टरी को सील करने के आदेश, शमन करने के लिए 15 दिन का समय दिया

Wed, 22 Nov 2023 02:43 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की फैक्टरी को सील करने के आदेश किए गए। 
विज्ञापन
पूर्व सांसद शाहिद अखलाक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने पूर्व सांसद शाहिद अखलाक की हापुड़ रोड स्थित मीट फैक्टरी को सील करने के आदेश बुधवार को जारी कर दिए। मीट प्लांट का नक्शा पावरलूम के नाम पर चल रहा है। ऐसे में शमन करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन


मेडा उपाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि मैसर्स अल साकिब एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा भूखंड संख्या ई हापुड़ रोड कोऑपरेटिव हैंडलूम एस्टेट मेरठ पर इंटीग्रेटेड मीट प्रोसेसिंग प्लांट का संचालन किया जा रहा है, फैक्टरी का जो नक्शा दाखिल किया गया है वह प्रपोज्ड फैक्टरी शेड पर मदन मोहन टेक्सटाइल लिमिटेड एट हापुड़ रोड ऑन प्लॉट नंबर ए एट कोऑपरेटिव हैंडलूम इंडस्ट्री एस्टेट मेरठ के नाम से है जो कि वर्तमान में क्रियाशील मीट प्रोसेसिंग प्लांट के सापेक्ष प्रस्तुत करने में असफल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इस गिरोह ने उड़ाए होश: एक करोड़ के मोबाइल देख अफसर भी हैरान, इन राज्यों में फैला नेटवर्क, चार शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन को नियम विरुद्ध संचालित मीट फैक्टरी के संपूर्ण परिसर को सील करने के आदेश दिए हैं। साथ ही कहा गया है कि 15 दिन के भीतर नक्शा सबमिट किया जाए। ऐसा न करने पर सीलिंग की कार्रवाई कर सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें: Meerut Murder: चचेरे भाई की गोली मारकर की हत्या, दोनों साथ में बैठकर पी रहे थे शराब, वारदात के बाद आरोपी फरार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें