उत्तर प्रदेश में मेरठ शहर के किठौर क्षेत्र में गुरुवार को दीपावली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। हसनपुर कलां से दीपावली की खरीदारी कर वापस घर लौट रहे कार सवार ग्राम अमरपुर निवासी तीन व्यक्तियों की कार पेड़ से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौत हो गई। वहीं एक-साथ तीन व्यक्तियों की मौत से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।