मेरठ में लग्जरी वाहनों का कटान करने वाले हाजी गल्ला की अभी और संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई लालकुर्ती पुलिस कर रही है। अब वेस्ट एंड रोड पर गल्ला के गोदाम को कुर्क करने के लिए रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। जल्द ही डीएम को रिपोर्ट भेजकर इसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी। पुलिस के अनुसार इस गोदाम की अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये है। कैंट की जमीन होने के कारण पुलिस ने कैंट बोर्ड से भी संपर्क किया है।