उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में कांग्रेस नेता नसीम कुरैशी से साढ़े तीन करोड़ रुपये की ठगी के मामले में पुलिस ने बुधवार को बागपत के बरनावा से आरोपी हनीफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मीट प्लांट लगाने के नाम पर कई किश्तों में ठगी कर ली। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है, अन्य आरोपी भी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।