फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नशे में धुत युवक ने एसएसपी को फोन पर बताई ऐसी बात, मचा हड़कंप, फिर उसी को लिया हिरासत में

Fri, 30 Jul 2021 02:01 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

नशे में धुत युवक ने देर रात में एसएसपी को फोन मिला दिया। युवक ने एसएसपी को फोन पर ऐसी बात बताई कि हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
दिपांशु को ले जाती पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के आबूलेन स्थित राजमहल होटल मालिक रमेश ढींगरा के बेटे दीपांशु ढींगरा ने नशे में धुत होकर एसएसपी को आधी रात में फोन मिला दिया। उसने कहा कि आबूलेन चौकी इंचार्ज आशु भारद्वाज होटल में मस्ती करता है, पैसे मांगता है। यह सुनते ही एसएसपी ने तुरंत इंस्पेक्टर सदर को भेजा और जांच करने के निर्देश दे दिए।  

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दीपांशु को पकड़ लिया और उसका मेडिकल कराया। पुलिस का कहना है कि दीपांशु शराब के नशे में धुत है और उसने नशे में ही एसएसपी को फोन किया है। 

बता दें कि आबूलेन चौकी इंचार्ज आशु भारद्वाज का बुधवार को पीवीएस माल चौकी पर ट्रांसफर हुआ है। देर रात तक सदर थाना पुलिस ने दीपांशु को हवालात में बैठा कर रखा और उससे मामले की जानकारी ली। हालांकि पुलिस ने बताया कि दीपांशु और उसके भाई पहले भी इस तरह की हरकत कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें