कोरोना गाइडलाइन का कराएं पालन
कोविड-19 के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए डीजीपी ने कोविड गाइडलाइन का पालन सख्ती से कराने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग पूरी तरह से किया जाए। बाजार में मास्क न लगाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाए।
साइबर क्राइम से सख्ती से निपटें
डीजीपी ने कहा कि साइबर अपराध पर शिकंजा कसने की जरूरत है। लोगों को जागरूक कराने के लिए अभियान चलाया जाए। साइबर सेल का स्टाफ भी खुद को लगातार अपडेट करता रहे।
सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराने के निर्देश
थानों में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को भी दुरुस्त कराने के निर्देश डीजीपी ने अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा कि थानों में बंद आरोपियों पर निगरानी रखी जाए।