क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का कहना है कि लखनऊ रैली ऐतिहासिक होगी। पश्चिम की सभी सीटों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। हर बूथ से 10 पदाधिकारी ले जाने का लक्ष्य रखा है।
खेल विवि के सफल कार्यक्रम से संगठन गदगद
सरधना के सलावा में रविवार को मेजर ध्यानचंद खेल विवि के शिलान्यास कार्यक्रम के सफल होने से संगठन के पदाधिकारी गदगद हैं। प्रधानमंत्री भी जनसमूह को देखकर जोश से भर गए थे। मेरठ और मुजफ्फरनगर की 13 विधानसभाओं से यहां पर खूब भीड़ जुटी।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का कहना है कि ये सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा रहा। कार्यक्रम में उमड़ा जनसमूह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की लोकप्रियता को दर्शा रहा है। लोगों का यही विश्वास प्रदेश में दोबारा योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाएगा।
हर वर्ग को साध रहे
विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा हर मोर्चे पर मैदान में उतरी हुई है। मोर्चा सम्मेलनों के जरिये सभी वर्गों को साधा जा रहा है। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा के सम्मेलन हो रहे हैं। एकतरफ भाजपा की जनविश्वास यात्रा के जरिये जहां विधानसभा वार टिकट के दावेदारों का वजूद देखा गया। वहीं, मोर्चों के सम्मेलन के जरिये ये मेसेज दिया जा रहा है कि सभी वर्ग उनके साथ हैं।