फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा में घमासान: अध्यक्ष समेत जिला कमेटी पर गिरी गाज, बैठक में भिड़े थे कार्यकर्ता, आपस में हुई थी हाथापाई

Sat, 30 Apr 2022 12:44 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

बसपा की बैठक में कार्यकर्ताओं के बीच हुई मारपीट और एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गूंज हाईकमान तक पहुंच गई। हाईकमान के आदेश पर जिलाध्यक्ष मोहित जाटव समेत जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों को हटा दिया।  
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में पार्टी कार्यालय पर मारपीट और हाथापाई के बाद दूसरे गुट की तरफ से पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र जाटव समेत 15 के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। वहीं शुक्रवार को हाईकमान ने जिलाध्यक्ष मोहित जाटव समेत जिला कमेटी के सभी पदाधिकारियों को हटा दिया।  

विज्ञापन


चुनाव में पार्टी की हार की समीक्षा के लिए पश्चिमी यूपी प्रभारी शम्सुद्दीन राईन ने दो दिन पहले मीटिंग बुलाई थी। इस मीटिंग में हाथापाई और मारपीट तक की नौबत आ गई। इसके बाद गुरुवार को अनिल प्रधान ने शम्सुद्दीन राईन, जिलाध्यक्ष मोहित जाटव, सतपाल पेपला, दिनेश काजीपुर को नामजद करते हुए 20 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। 

शुक्रवार को सिवालखास विधानसभा अध्यक्ष विकास रोहटा की ओर से पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र जाटव, सुभाष प्रधान, प्रबुद्ध और अनिल  को नामजद करते हुए और 10-15 के अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि योगेंद्र जाटव ने रिवॉल्वर से गोली चलाई जो मिस हो गई। इसके बाद सिर में रिवॉल्वर की बट मारी। इंस्पेक्टर नौचंदी जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं दोनों पक्षों की ओर से हुई एफआईआर का मामला पार्टी हाईकमान पहुंच गया। इसके बाद बसपा के मंडल प्रभारी सत्यपाल पेपला ने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर पार्टी की जिला कमेटी को भंग कर दिया।
 

यह भी पढ़ें: टूटा गमों का पहाड़: परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी के चंद घंटों बाद गई दूल्हे की जान तो कहीं डांस करते हुए मौत, भावुक हैं तस्वीरें

विज्ञापन

जिन्हें दिया सम्मान वही पहुंचा रहे नुकसान 
बसपा के मेरठ मंडल प्रभारी सतपाल पेपला का कहना है कि जिन लोगों को जिलाध्यक्ष और मंत्री तक बनाया वह पार्टी को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहे हैं। नगर निगम के चुनावों के मद्देनजर ऐसे नेता पार्टी संगठन को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: अलविदा जुमे की नमाज फिर जमकर हंगामा: एक घंटे तक लगते रहे 'अल्लाह हू अकबर' के नारे, व्यापारियों ने दहशत में बंद कीं दुकानें, तस्वीरें

हम पार्टी के सच्चे सिपाही
हमने पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम किया। लेकिन कुछ लोगों ने पदों पर बैठकर विधानसभा चुनाव में पार्टी को धरातल पर ला दिया। मीटिंग में नेता मारपीट पर आमादा हो गए। हमें पुलिस पर पूरा विश्वास है। - योगेंद्र जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष

हाईकमान के फैसले का सम्मान
पार्टी हाईकमान का आदेश का सम्मान करते हैं। हम पार्टी के सिपाही हैं। कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए कार्य करते रहेंगे। जब भी बहनजी ने कोई जिम्मेदारी दी उसको पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते रहे हैं। - मोहित जाटव, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें