शाम करीब साढ़े सात बजे महिला परतापुर फ्लाईओवर के पास ब्रज विहार कॉलोनी में प्रेमी से मिलने पहुंच गई। यहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। प्रेमी ने किसी धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया। लहूलुहान हालत में महिला दौड़ती हुई मदद के लिए चिल्लाने लगी।
इस दौरान कुछ लोग सड़क पर टहल रहे थे। महिला ने अपना नाम-पता बताते हुए कहा कि युवक ने मेरा गला काट दिया है। इसके बाद वह नीचे गिर गई। आरोपी महिला के बेटे को भी अपने साथ ले गया। महिला का मोबाइल भी गायब है।
यह भी पढ़ें: UP: पुलिस हिरासत में लिए प्रेमी ने दरोगा के घर फांसी लगाकर की आत्महत्या, युवक का गांव छावनी में तब्दील
मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे मेडिकल रेफर कर दिया गया। जहां उसका ऑपरेशन किया गया। महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि दो माह पहले दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी थी, लेकिन कुछ देर बाद ही शिकायत वापस ले ली थी।
रात करीब 12 बजे तक भी परिजनों ने तहरीर नहीं दी थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सोमवार सुबह पुलिस ने बच्चे का शव एक खेत से बरामद किया है। वहीं आरोपी प्रेमी फरार है। आरोपी को तलाश किया जा रहा है।