फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिर तूल पकड़ रहा सम्राट मिहिर भोज विवाद, मेरठ में ग्राम समाज की भूमि पर प्रतिमा लगाने का विरोध

Thu, 19 Sep 2024 05:47 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

सम्राट मिहिर भोज को लेकर विवाद फिर से तूल पकड़ने लगा है। मेरठ में ग्राम समाज की भूमि पर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन
सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरधना थाना क्षेत्र के गांव कालंदी में मंगलवार देर रात सरकारी भूमि पर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा लगाने को लेकर ग्रामीणों में विवाद खड़ा हो गया। जानकारी प्रशासन को मिली तो प्रतिमा हटाने पहुंची तहसील टीम का ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए जमकर विरोध किया।

विज्ञापन


विकास खंड सरूरपुर के गांव कालंदी में कुछ ग्रामीणों द्वारा ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा लगाने का कार्य किया। इसकी सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काम को रुकवा दिया। बताया गया कि ग्रामीणों ने मंगलवार देर रात सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा लगाई है।

यह भी पढ़ें: बोतल नई शराब पुरानी:  दिल्ली की CM पर ये क्या बोल गए पूर्व सीएम, कहा-गुंडों पर बुलडोजर चलने का अखिलेश को दर्द

विज्ञापन
विज्ञापन

दो पक्षों में आपसी विवाद से बने तनाव को देखते हुए एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित ने नायब तहसीलदार गौरव कुमार के नेतृत्व में टीम प्रतिमा हटाने के लिए गांव में भेजी। प्रतिमा हटाने की सूचना जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तहसील टीम का जमकर विरोध किया। 

लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि वह प्रतिमा लगाने का विरोध नहीं कर रहे हैं। ग्राम समाज की सरकारी भूमि पर प्रतिमा लगाई जा रही है, जो कि संवैधानिक नहीं है। वहीं गुरुवार को भी विवाद ज्यों का त्यों बना रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें