फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जिम मालिक की हत्या में लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करने वाले गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

Thu, 19 Sep 2024 05:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

पुलिस ने पैर में गोली मारकर हाशिम बाबा गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। 
विज्ञापन
लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के पॉश इलाके ग्रेटर कैलाश में जिम मालिक नादिर शाह की गोली मारकर हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और यूपी एसटीएफ की टीम ने मेरठ से हाशिम बाबा गैंग के दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। बुधवार देर रात करीब एब बजे खतौली में हुई मुठभेड़ में दोनों के पैर में गोली लगी है। यह गैंग लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। गिरफ्तार दिल्ली निवासी अनस खान और असद अमीन के पास से तीन पिस्टल, कारतूस और एक कार बरामद की गई है। 
विज्ञापन

 

मुठभेड़ में घायल दोनों बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस को शक है कि नादिर शाह की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा का हाथ है। हाशिम ने अपने शूटरों से जिम मालिक की हत्या कराई। पुलिस इस मामले में पहले भी चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। बताया जा रहा है कि असद हाशिम बाबा गैंग को वारदातों के लिए चोरी की गाड़ियां मुहैया कराता है।
 
विज्ञापन

दुबई में रहता था नादिर शाह
नादिर शाह ग्रेटर कैलाश पार्ट वन में जिम चलाता था। उसका दुबई में भी कारोबार था और ज्यादातर समय वह वहीं रहता था। कुछ दिनों के लिए दिल्ली आया था। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर उसके गुर्गों ने दिल्ली के बड़े बुकी कुणाल से पांच करोड़ की रंगदारी मांगी थी। कुणाल ने यह बात नादिर शाह को बताई। नादिर शाह की दिल्ली पुलिस में जान-पहचान थी। उसने अपनी पहुंच दिखाते हुए कुणाल को रंगदारी देने से रोक दिया। इस कारण नादिर शाह और लॉरेंस बिश्नोई के बीच तनातनी हो गई। जिसके बाद 12 सितंबर को अफगान मूल के नादिर शाह की हत्या कर दी गई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें