फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: मायावती के तेवर, कांग्रेस-सपा और भाजपा पर जमकर हमला, सहारनपुर की जनता से किए ये बड़े वादे

Sat, 05 Feb 2022 04:08 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

जनसभा को संबोधित करने सहारनपुर पहुंचीं बसपा अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस, सपा और भाजपा पर जमकर हमला बोला। मायावती ने कहा सपा और भाजपा की सरकार में दलितों और मुसलमानों पर अत्याचार बढ़े हैं।
विज्ञापन
मायावती ने सहारनपुर में जनसभा को संबोधित किया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस, सपा और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा के शासन में दलितों और मुसलमानों पर अत्याचार बढ़े हैं।

विज्ञापन


सहारनपुर देहात विधानसभा क्षेत्र के टपरी गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि कांग्रेस के शासन में दलितों और आदिवासियों का उत्थान नहीं हुआ। कांग्रेस हमेशा दलित विरोधी रही है। बाबा भीमराव अंबेडकर को भी भारत रत्न नहीं दिया था। उन्होंने अखिलेश पर प्रहार करते हुए कहा कि अखिलेश ने मुसलमानों का सत्ता के लिए इस्तेमाल किया है। सत्ता में आने के बाद मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं किया। 

यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सपा ने मुस्लिमों को टिकट नहीं दिए। इमरान मसूद का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि सहारनपुर के भी एक बड़े मुस्लिम नेता सपा में गए लेकिन, उन्हें भी लखनऊ से खाली हाथ लौटना पड़ा। आज वह चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। सपा मुखिया को समझना चाहिए कि मुसलमान उनकी जेब में नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला

उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी बढ़ी है। प्रबुद्ध नागरिकों का भी उत्पीड़न हो रहा है। मायावती ने कहा कि बसपा के सत्ता में आने पर पूर्व में बंद हुई कल्याणकारी योजनाओं को फिर से शुरू किया जाएगा। जिन महापुरुषों के नाम से शहर और अन्य स्थान सपा व भाजपा सरकार ने बदल दिए थे उन्हें फिर से उन्हीं नाम से जाना जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें