राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह और समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की जोड़ी आठ फरवरी को मेरठ आ सकती है। दोनों ने मेरठ में 28 जनवरी को प्रेस कांफ्रेंस की थी, लेकिन किसी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा या रोड शो करके वोट नहीं मांगे थे। जबकि शामली और बागपत क्षेत्र में दोनों नेता मेगा रोड शो कर चुके हैं।
वहीं मेरठ के गठबंधन प्रत्याशी भी इसी तरह का रोड शो या जनसभा करने की मांग कर रहे हैं। रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह का सिवालखास सीट के रोहटा में सात फरवरी को जनसभा करने का कार्यक्रम आ गया है। जयंत लोनी से हेलीकॉप्टर के माध्यम से रोहटा पहुंचेंगे। गठबंधन नेताओं को उम्मीद है कि आठ फरवरी को दोनों नेता मेरठ आ सकते हैं।