इन महापुरुषों को दिया सम्मान
गृहमंत्री ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर अलीगढ़ विश्वविद्यालय का निर्माण कराया। बागपत के टांडा-रमाला रोड का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा। चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत और दादी चंद्रो तोमर के नाम पर सड़कों का नाम रखा।
गृहमंत्री अमित शाह आज शिव चौक के आसपास के व्यापारियों से जनसंपर्क करेंगे। व्यापारियों से मुलाकात भी करेंगे। इसके लिए शिव चौक को गुब्बारों से सजाया गया है। इसी के चलते पुलिस अधिकारी भी अलर्ट हैं। बताया गया कि दोपहर बाद गृहमंत्री नई मंडी क्षेेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ एक मंडप में मुलाकात व बैठक करेंगे।