फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- दंगाइयों के घरों पर चलता रहेगा बुलडोजर

Fri, 28 Jan 2022 08:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

हस्तिनापुर पहुंचे सीएम योगी ने कहा कि दंगाइयों के घरों पर बुलडोजर चलता रहेगा। उन्होंने कहा पिछले पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ है। सीएम योगी ने कहा आज प्रदेश में हर व्यक्ति खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
हस्तिनापुर में सीएम योगी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने दंगाइयों का इलाज कर दिया है। पिछले पांच साल में प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ। अपराधी आज खुद सलाखों के पीछे जा रहे हैं। डबल इंजन की सरकार जनता के हितों में काम कर रही है। दंगाइयों के घरों पर बुलडोजर चलता रहेगा। सीएम योगी ने शुक्रवार को हस्तिनापुर में यह बात कही।

विज्ञापन


सीएम योगी मेरठ में आयोजित प्रचार कार्यक्रम के बाद हस्तिनापुर स्थित अयोध्यापुरी पंडाल में कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। उन्होंने यहां विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में गुंडों को अंधेरा पसंद था। चार-चार दिनों तक बिजली नहीं आती थी। शहर से गांवों तक की सड़कें अंधेरे में डूबी रहती थीं। दिन में ही लूट होती थी। परंतु आज अपराधी और अपराध को जड़ से समाप्त कर दिया गया है। सड़कों पर लोग और घरों में बहन-बेटियां सुरक्षित हैं। भाजपा सरकार ने खादर क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए गंगा के तटबंध की मंजूरी दी है। तीन बड़ी परियोजनाओं से कार्य कराया जा चुका है। जल्द ही बड़ी परियोजना से खादर क्षेत्र को बाढ़ से मुक्त किया जाएगा और हस्तिनापुर में भी विकास कार्य होंगे।

यह भी पढ़ें: युपी चुनाव: सपा प्रत्याशी धर्म सिंह सैनी की सभा में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, गुस्से में बोले- मैंने चुड़ियां नहीं पहन रखी हैं
विज्ञापन


योगी ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सभी को कोरोना से बचाने के लिए फ्री वैक्सीन लगवाने का काम किया। सपा की सरकार ने मुजफ्फरनगर दंगे पर नकारात्मक काम किया। तीर्थों के विकास पर कोई काम नहीं किया। राम मंदिर मामले में शामिल लोगों पर मुकदमे दर्ज कराए, जबकि हम भव्य राम मंदिर का निर्माण करा रहे हैं। भाजपा सरकार ने 85 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। प्रदेश में चल रहे बूचड़खानों को बंद कराया। एक सरकार आतंकवादियों का समर्थन करती हैं, जबकि हमारी सरकार उनका नाश करती है। 

यह भी पढ़ें: UP Election 2022: मुजफ्फरनगर में अखिलेश बोले- यह चुनाव किसान-नौजवानों के भविष्य का है, पढ़िए पूरा भाषण
विज्ञापन


डेढ़ घंटे में पहुंचे हस्तिनापुर से दिल्ली
सीएम ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे, रैपिड रेल और हाईवे का निर्माण कराया। आज हस्तिनापुर से दिल्ली डेढ़ घंटे में आ सकते हैं, जबकि पहले पांच-छह घंटे लगते थे। हमने युवाओं को नौकरियां दीं। उत्तर प्रदेश के हर घर में निशुल्क बिजली कनेक्शन दिया। प्रदेश का पहला खेल विवि बनवा रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें