फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की दूसरी सूची जारी: जानिए पश्चिमी यूपी में किसे कहां से मिला टिकट, कई प्रत्याशी बदले भी गए

Thu, 20 Jan 2022 12:34 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

बसपा ने बुधवार को अपनी दूसरी सूची भी जारी कर दी है। इस सूची में कई प्रत्याशियों के टिकट बदले भी गए हैं। जानिए पश्चिमी यूपी मे किसे कहां से टिकट मिला है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची बुधवार को जारी कर दी। इस सूची में कई प्रत्याशियों के टिकट बदले भी गए हैं। आइए जानते हैं, पश्चिमी यूपी में किसे टिकट मिला है और किसका टिकट बदला गया है।

विज्ञापन


ये रही पश्चिमी यूपी के प्रत्याशियों की लिस्ट
1. शामली की थानाभवन सीट से - जहीर मलिक
2. मुजफ्फरनगर की खतौली सीट से - करतार सिंह भड़ाना
3. मेरठ शहर सीट से -  मोहम्मद दिलशाद
4. बागपत सीट से - अरुण कसाना

बसपा में शामिल हुए करतार भड़ाना, खतौली से लड़ेंगे चुनाव

मुजफ्फरनगर में खतौली विधानसभा का चुनाव फिर नई करवट लेगा। पूर्व विधायक करतार भड़ाना भाजपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए हैं। वह खतौली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। 2012 में रालोद  के टिकट पर करतार खतौली से चुनाव जीत चुके हैं। बसपा ने माजिद सिद्दीकी को प्रत्याशी घोषित किया था, लेकिन अभी नामांकन नहीं किया गया।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव 2022: रालोद ने किया बड़ा बदलाव, छपरौली में बदला प्रत्याशी, सिवालखास विधानसभा सीट पर विरोध जारी
विज्ञापन


पूर्व विधायक करतार भड़ाना भाजपा में सक्रिय थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला। इससे पहले वह 2012 में रालोद से खतौली के विधायक रहे हैं। इसके बाद 2017 में रालोद से ही बागपत विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं। इस बार बसपा के टिकट पर खतौली में फिर से चुनाव मैदान में उतरेंगे। आचार संहिता लगने से पहले उन्होंने खतौली में कार्यक्रम किया था। तब उन्होंने खुद ही चुनाव लड़ने की संभावनाओं को खारिज कर दिया था। बुधवार देर शाम बसपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी, जिसमें करतार भड़ाना को खतौली से प्रत्याशी बनाया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कमाल की बात: करोड़पति हैं प्रसन्न चौधरी, फिर भी नाम नहीं कोई वाहन, शपथ पत्र में ऐसे दर्शाया अपनी संपत्ति का ब्योरा

बसपा ने पहले यहां माजिद सिद्दीकी को प्रत्याशी घोषित किया था। पूर्व विधायक करतार भड़ाना के भाई अवतार भड़ाना पिछले चुनाव में मीरापुर विधानसभा सीट से विधायक बने थे। इस बार वह रालोद के टिकट पर जेवर से चुनाव लड़ रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें