दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को गुरुवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। टीम ने अवैध हथियार की तस्करी करने वाले दो कुख्यात आरोपियों को दबोचा है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
बताया गया कि दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल इंस्पेक्टर शिवकुमार, सब इंस्पेक्टर अनिल ढाका, राजेश शर्मा, एएसआई आदेश यादव व अनिल चड्डा की टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार राजा पुत्र कन्हैयालाल निवासी तेज विहार, मेरठ व रवि कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी बिजनौर के रूप में हुई। इनके कब्जे से 10 पिस्टल और 25 कारतूस बरामद हुए हैं।
बता दें कि 15 अगस्त के मध्यनजर दिल्ली पुलिस हाईअलर्ट पर है। इसी के मद्देनजर दिल्ली में अवैथ हथियार सप्लाई करने वालों पर सख्त नजर रखी जा रही है।