फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: अखिलेश पर खूब गरजे केशव प्रसाद मौर्य, बोले- पांच साल में ट्रेलर देखा, इस बार फाइनल दिखाएंगे

Sat, 05 Feb 2022 04:52 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ में दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमेंद्र तोमर के समर्थन में प्रचार करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसोद मौर्य ने कहा पांच साल में तो आपने ट्रेलर देखा है। इस बार 2022 में सरकार बनने पर फाइनल दिखाएंगे।
विज्ञापन
मेरठ में जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा भाजपा की योगी सरकार में किए गए विकास कार्य ट्रेलर थे। उन्होंने कहा इस बार 2022 में उत्तर प्रदेश में बनने वाली भाजपी की सरकार फाइनल दिखाएगी। उन्होंने यह बात दिल्ली रोड स्थित विनस गार्डन में दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमेंद्र तोमर की चुनावी सभा में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा बसपा-सपा और कांग्रेस सहित सभी विपक्षी दलों के हाथ पैर फूलने लगे हैं। क्योंकि 2022 में उत्तर प्रदेश की जनता फिर से पूर्ण बहुमत के साथ कमल खिला कर सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा है तो विकास है, रोजगार है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास करने वाली पार्टी है। उन्होंने मेरठ दक्षिण से गठबंधन प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी हिंदूवादी की बात कर रहा है। इसका जवाब मेरठ दक्षिण की जनता 10 फरवरी को फूल पर बटन दबाकर देगी। 

उन्होंने कहा 2019 में लोकसभा के चुनाव में भी कई पार्टियों ने मिलकर गठबंधन किया था। इसके बावजूद उत्तर प्रदेश से भाजपा के 64 सांसद जीत कर गए थे। उन्होंने कहा 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जनता से जो वादे किए थे, उनको पूरा किया है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश से बूचड़खाने खत्म किए गए। सोतीगंज से वाहन काटने की मंडी खत्म की गई और अपराधिक कार्यों में जुटे लोगों को अब सड़कों पर चाऊमीन बेचनी पड़ रही है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने की अपील, सोशल मीडिया पर खूब भड़ास निकाल रहे जाट, चौधरी चरण सिंह से जुड़ा है मामला

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में आए दिन उत्तर प्रदेश दंगों की आग में झुलसा था। लेकिन अब भाजपा की सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ है। अपराधी या तो यूपी छोड़कर भाग गए हैं या फिर जेलों में बंद हैं। विपक्षी बोल रहे हैं कि सपा बदल रही है लेकिन, यह वहीं सपा है जो अपहरण और हत्याएं करवाती रही हैं। उन्होंने कहा सपा-रालोद गठबंधन सत्ता के आसपास भी नहीं है। अखिलेश यादव अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे। 

यह भी पढ़ें: देवबंद से जुड़े ओवैसी पर हमले के तार: जांच में जुटी खुफिया एजेंसी, सड़क पर उतरे पार्टी समर्थक, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमेंद्र तोमर के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि शिक्षा, सुरक्षा और विकास चाहिए तो भाजपा की सरकार उत्तर प्रदेश में बनानी होगी।

कवित्री तुषा शर्मा ने अपनी कविता के माध्यम से गठबंधन प्रत्याशी पर सीधे वार किए। उन्होंने अपनी कविता में कहा कि आदिल को भगा देंगे, कातिल को भगा देंगे। यह बिगड़े बोल सभा के दौरान छाए रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें