फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर के नीचे दबकर दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

Wed, 29 Jul 2020 04:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
विज्ञापन
तालाब में पलटा ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर चालक समेत दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


जलालाबाद के ग्राम किशोरपुर निवासी कुलदीप (22 वर्ष) पुत्र राजकुमार दो साथियों सौरभ (20 वर्ष) पुत्र बिशन व इंद्रगढ़ निवासी मोनू पुत्र पालू के साथ ट्रैक्टर की सर्विस कराने के लिए बुधवार को सुबह 11 बजे दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित सर्विस सेंटर पर लाया था। ट्रैक्टर की सर्विस कराकर तीनों युवक लौट रहे थे कि रास्ते में ही एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर सड़क किनारे तालाब में पलट गया। तीनों ही युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए, जिन्हें हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने बामुश्किल निकाला और पैरामेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां कुलदीप व सौरभ उर्फ गोली की मौत हो गई, जबकि मोनू की हालत गंभीर है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों की पहचान कर उनके परिजनों सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें: मेरठ में छापा, 25 लाख की नकली दवाइयां बरामद, टीम पर किया हमला, गाड़ी में तोड़फोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


मना करने के बावजूद ट्रैक्टर लेकर आए थे युवक 
ग्राम किशोरपुर निवासी कुलदीप के पिता राजकुमार ने बताया कि उन्होंने ट्रैक्टर ले जाने से मना किया था। इसके बावजूद तीनों नहीं माने और ट्रैक्टर लेकर जलालाबाद आ गए। यदि वे बात मान जाते तो यह हादसा न होता। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें