फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता की करनी, ढाई साल के मासूम को पड़ेगी भरनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मां के साथ ढाई साल का मासूम भी गया जेल
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। शोभापुर में प्रसपा नेता सुधीर कुमार की हत्या के मामले में आरोपी ज्योति के साथ उसके ढाई साल के मासूम को भी जेल भेजा गया है। इस वारदात में मासूम की कोई भूमिका नहीं है। इसके बावजूद उसे यह सजा भुगतनी होगी। दो पक्षों में विवाद के बाद हुई हत्या में माता-पिता और नाना-नानी को भी जेल भेजा गया है।
शोभापुर निवासी सुधीर की दो दिन पहले चचेरे भाई कमलदीप ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक इस वारदात में पत्नी ज्योति, ससुर सतीश, सास शीला, चाचा जितेंद्र और चचेरे भाई सोनू भी शामिल रहे। सुधीर के भाई चंद्रकिरण ने कमलदीप सहित छह आरोपियों को नामजद करते हुए केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात वाले दिन ही पुलिस ने ससुर सतीश को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि शनिवार को कमलदीप, ज्योति और शीला को गिरफ्तार किया गया। रविवार को आरोपी जेल भेज दिए गए। ज्योति ही अपने ढाई साल के बच्चे की देखरेख करती थी। मासूम के माता-पिता के साथ ही नाना-नानी को भी जेल भेज दिया गया है। इसके चलते ढाई साल के मासूम को भी ज्योति के साथ जेल भेजना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें