फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड इंस्पेक्टर से ठगी के मामले में दो लोगों को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड इंस्पेक्टर से ठगी के मामले में दो लोगों को उठाया
विज्ञापन

मेरठ। दिल्ली पुलिस से सेवानिवृत इंस्पेक्टर सुदेश सिंह भाटी से ठगी के मामले में मेडिकल पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया है कि जेल गए आरोपी विकास त्यागी के अकाउंट में लेन-देन मिला है। पुलिस का कहना है कि पार्टनरशिप में बिजनेस करने का मामला सामने आया है।
मेडिकल थानाक्षेत्र के एक्सटेंशन कालोनी में सेवानिवृत इंस्पेक्टर सुदेश सिंह भाटी अकेले रहते है। उनके बेटे लंदन में, बेटी अपनी ससुराल में रहती है। पत्नी की मौत हो चुकी है। विवेचक इंस्पेक्टर मेडिकल संत शरण सिंह ने बताया कि ठगी के मामले में नामजद आरोपी विकास त्यागी निवासी जागृति विहार को चार दिन पहले जेल भेजा गया है। जांच में सामने आया कि सेवानिवृत इंस्पेक्टर से ठगी नहीं हुई, बल्कि उन्होंने पार्टनरशिप में बिजनेस करने के लगाए थे। जिसमें 26 लाख रुपये के लेनदेन होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला लखनऊ तक गूंजा है, इसको देखते विवेचना भी पुलिस गहनता से कर रही है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को उठाया। दोनों लोगों से सेवानिवृत इंस्पेक्टर से ठगी के मामले में पुलिस ने पूछताछ की। विवेचक ने बताया कि इस मामले में नामजद देवेंद्र गौड़ फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें