मां बोलीं, पत्नी से परेशान होकर की मोनू ने आत्महत्या
मेरठ। ब्रह्मपुरी में अचिन उर्फ मोनू रस्तोगी के सुसाइड के मामले में नया मोड़ आ गया है। बृहस्पतिवार को मोनू की मां थाने पहुंचीं और सुसाइड नोट पुलिस को सौंपा, जिसमें पत्नी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
ब्रह्मपुरी, तोता हलवाई वाली गली निवासी मोनू रस्तोगी की शादी मुंबई की हरलीन से तीन मार्च 2020 को हुई थी। युवती आईआईएमटी में प्रोफेसर है। युवती का पहले तलाक हो चुका है। सात साल के बच्चे और पति मोनू रस्तोगी के साथ वह रह रही थी। बुधवार शाम पत्नी शापिंग करने के लिए शॉप्रिक्स मॉल गई थी। जब लौटी तो बाथरूम में पति का शव पड़ा हुआ था। तब पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला था। बृहस्पतिवार सुबह मोनू की मां और भाई थाने पहुंचे और सुसाइड नोट सौंपते हुए आरोप लगाया कि मोनू अपनी पत्नी से परेशान था।
---
क्या लिखा है सुसाइड नोट में
मैं, अचिन रस्तोगी उर्फ मोनू बहुत परेशान हूं। मुझे पता नहीं था कि मेरी पत्नी की पहले ही तीन शादियां हो चुकी हैं। जब मुझे पता चला कि तो मैंने विरोध किया। पत्नी ने मुझे झूठे मामले मेें फंसाने की धमकी दी। पत्नी ने पहले भी 151 में दो बार थाने में बंद कराया था। वह दूसरे लड़कों से मिलती है। मुझे पता चला कि मेरी पत्नी शारदा रोड पर किसी लड़के के साथ है। जब मैं वहां गया तो उसने मुझे चांटा मारा।
---
पूरे प्रकरण की जांच के लिए ब्रह्मपुरी पुलिस को निर्देश दिए हैं। सभी साक्ष्य एकत्र करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- विनीत भटनागर, एसपी सिटी