फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बीडीसी सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की टक्कर से बीडीसी सहित दो की मौत
विज्ञापन

सिनौली में हुआ हादसा, साइकिल में टक्कर मारकर कार भी पलटी
संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली (बागपत)। बड़ौत-छपरौली रोड पर सिनौली गांव में तेज रफ्तार कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। साइकिल सवार बीडीसी समेत दो की मौत हो गई। टक्कर से कार भी सड़क किनारे पलट गई, लेकिन चालक उससे निकल कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

छपरौली थाना प्रभारी ने बताया कि बड़ौत से छपरौली की ओर जा रही एक कार ने सिनौली गांव में साइकिल पर जा रहे बीडीसी सचिन पुत्र सदाराम और पवन कुमार पुत्र चरण सिंह निवासी सिनौली को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर घायल हो गए। बागपत जिला अस्पताल में दोनों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, साइकिल को टक्कर मारने के बाद कार भी अनियंत्रित होकर पलट गई। कार का चालक उससे निकल कर भाग गया। सूचना पर सीओ बड़ौत हरीश भदौरिया भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। बीडीसी सहित दो की मौत से उनके परिजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें