फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधव पुरम में किशोरी से रेप की कोशिश, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
माधवपुरम में किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, हंगामा
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में शुक्रवार शाम दुकान पर सामान लेने गई किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश की गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। आरोपी के परिजनों ने ही उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
माधवपुरम निवासी किशोरी घर के पास ही किराना की दुकान पर सामान लेने के लिए गई थी। आरोप है कि दुकानदार गौरव ने किशोरी को अंदर खींच लिया और शटर डालकर उससे दुष्कर्म की कोशिश की। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। वहीं, दुकान पर काफी देर तक हंगामा हुआ। इसी दौरान किशोरी और आरोपी के परिजनों ने दुकानदार की पिटाई की। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरी के परिजनों ने थाने पहुंचकर भी हंगामा किया और कार्रवाई की मांग की। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे पोस्को एक्ट में भी नामजद किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें