फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में कार चालक से लूटपाट, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट में कार चालक से लूटपाट, मारपीट
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट में स्कार्पियो सवार बदमाशों ने कार चालक से लूटपाट की और मारपीट कर फरार हो गए। करीब आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। पुलिस वारदात को आपसी विवाद से जोड़कर चल रही है।
समर गार्डन निवासी अनीस पुत्र अनवर किराए पर कार चलाता है। शुक्रवार को वह मोदीनगर में बुकिंग कर घर लौट रहा था। लिसाड़ी गांव में आकर उन्होंने कार सड़क किनारे खड़ी की। तभी सफेद रंग की स्कार्पियो वहां आकर रुकी, जिसमें से तीन युवक बाहर निकले। नीचे उतरते ही इन युवकों ने अनीस को घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन

एक युवक ने कार के अंदर रखे कागज व नकदी निकाल ली। चाबी निकालने की कोशिश की तो अनीस ने विरोध कर दिया। जिस पर युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने मौके पर आकर जानकारी ली। अनीस ने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने कार निकाली थी।
विज्ञापन

इसके बाद उनके मौसा इस्लामुद्दीन ने उस कार को टैक्सी में चला दिया और उस पर वसीम नाम के युवक को ड्राइवर रख दिया। कुछ समय बाद उनको जानकारी मिली कि वसीम गाड़ी से गलत काम कर रहा है। उन्होंने अपने मौसा से शिकायत की और वसीम से कार वापस ले ली। तब से वह खुद कार चलाते आ रहे थे। अनीस ने बताया कि इन हमलावरों में वसीम भी शामिल था। जबकि अन्य तीन को वह नहीं पहचानते। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि मामला लूटपाट का नहीं है। आपसी लेनदेन का मामला प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें