फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से दो पालियों में 15 हजार मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से दो पालियों में मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू
विज्ञापन

मेरठ। प्रथम चरण के मतदान के लिए मतदान अधिकारियों का पहला प्रशिक्षण कल से शुरू होने जा रहा है। कोरोना को देखते हुए 19 से 21 जनवरी तक प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में किया जाएगा। इसमें पहली पाली सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रहेगी। इसमें 15 हजार मतदान अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हैं। हालांकि पीठासीन और प्रथम मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण होगा। एसडी सदर और दीवान पब्लिक स्कूल के 55 कक्षों में यह प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। दूसरे चरण का प्रशिक्षण फरवरी के पहले सप्ताह में कराया जाएगा।
--
आयुरक्षा किट मिलेगी
- इस बार मतदान अधिकारियों को कोरोना से बचाव के लिए आयुरक्षा किट तैयार की गई है। दूसरे चरण के प्रशिक्षण के दौरान आयुरक्षा किट दी जाएगी। इसमें च्यवनप्राश, काढ़ा आदि आयुर्वेंदिक दवाएं मौजूद हैं। इससे कर्मचारियों को स्वास्थ्य कवच उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

---
नहीं चलेगा कोरोना का बहाना
- मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने निर्देंश दिए कि अब कोरोना का कोई बहाना नहीं चलेगा। अगर तीन दिन बाद बुखार नहीं आता है और कोई दिक्कत नहीं है तो सात दिन बाद कोरोना टेस्ट भी जरूरी नहीं है। इसलिए चुनाव ड्यूटी मेें कोई बहाना नहीं चलेगा। अगर किसी भी तरह की कर्मचारियों ने लापरवाही बरती तो उनका तत्काल वेतन रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर गंभीर बीमारी है तो इसके लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है। एक-दो दिन में विकास भवन सभागार में मेडिकल बोर्ड के सामने पेश होकर गंभीर बीमारी से संबंधित सभी मेडिकल टेस्ट या डॉक्टर का पर्चा अपडेट दिखाना होगा। इसके बाद ही विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

--
ड्यूटी कटवाने के लिए आने लगीं सिफारिशें
अभी कार्यालयों में ड्यूटी पहुंची भी नहीं है। इससे पहले ही सिफारिशों का दौर शुरू हो गया है। विकास भवन कार्यालय में ड्यूटी कटवाने के लिए लोग पहुंचने लगे हैं। कोई अपनी बहन तो कोई अपने जीजा के लिए जुगाड़ लगा रहा है। ऐसे में अभी साफ कर दिया है कि अगर कोई गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो उसके पत्र पर ही विचार किया जाएगा।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें