फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक प्रथम वर्ष में पहली मेरिट से प्रवेश की आज अंतिम तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
स्नातक प्रथम वर्ष में पहली मेरिट से प्रवेश की आज अंतिम तिथि
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय कैंपस और कॉलेजों में पहली मेरिट से प्रवेश का सोमवार अंतिम दिन है। इसके बाद विवि मंगलवार को दूसरी मेरिट जारी करेगा। पहली मेरिट से अब तक 37903 छात्र-छात्राएं एडमिशन ले चुके हैं। ऐसे में दूसरी मेरिट से एडेड और राजकीय कॉलेजों में अधिकतर सीटें भर जाएंगी।
मेरठ और सहारनपुर मंडल के कॉलेजों में स्नातक प्रथम वर्ष में एडमिशन प्रक्रिया चल रही है। इनमें एडेड और राजकीय कॉलेजों में बीए-बीएससी-बीकॉम की 37 हजार सीटों पर एडमिशन हो रहे हैं। एक लाख 20 हजार सीटें सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में हैं। पहली मेरिट से 37903 एडमिशन हो चुके हैं। प्रवेश समन्वयक प्रो. भूपेंद्र सिंह ने बताया कि सभी कॉलेज एडमिशन करने के बाद पोर्टल पर लॉक करेंगे। इसमें देरी नहीं की जाएगी। अब तक एडमिशन की बात करें तो 17510 छात्रों और 20391 छात्राओं ने एडमिशन लिया है। अन्य कैटेगिरी में सिर्फ एक एडमिशन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीए-बीएससी-बीकॉम को छोड़कर बाकी कोर्सों का बुरा हाल
बीए-बीएससी-बीकॉम में तो खूब एडमिशन हो रहे हैं, लेकिन सेल्फ फाइनेंस कोर्सों में एडमिशन की संख्या कम है। ऐसे में इन कोर्सों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह सकती हैं। बीबीए-बीसीए को छोड़ दें तो बाकी कोर्सों का बुरा हाल है। वहीं, पांच वर्षीय बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी और पीजी कोर्सों में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें