फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागृति विहार में टेंपो विवाद में चली हॉकी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जागृति विहार में टेंपो हटाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े
विज्ञापन

मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के जागृति विहार सेक्टर एक में मंगलवार शाम टेंपो हटाने के विवाद में दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान हॉकी और बेसबॉल से हमले में एक परिवार के बच्चे सहित तीन लोग घायल हो गए। वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए।
जागृति विहार निवासी ब्रजपाल का बेटा मोहित टेंपो चालक है। उसका टेंपो घर के बाहर खड़ा था। मंगलवार को टेंपो हटाने को लेकर पड़ोसी बॉस का मोहित से विवाद हो गया। आरोप है कि बॉस ने फोन कर कुछ दोस्तों को बुला लिया। उन्होंने ब्रजपाल के घर में घुसकर मारपीट की। हॉकी व बेसबॉल बेट से हमला किया गया। इसमें ब्रजपाल की पत्नी माया, बेटा मोहित और 10 वर्ष का बच्चा घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर संत शरण सिंह ने बताया कि मोहित नशे में घर के बाहर खड़ा होकर अपशब्द कह रहा था। सतपाल ने उसे रोका तो मारपीट कर दी। सतपाल के बेटे बॉस ने विरोध किया तो मामला बढ़ गया। फिलहाल मोहित की ओर से तहरीर मिली है। सीओ सिविल लाइन देवेश सिंह का कहना है कि दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें