फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ को मिली इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, दिल जीत लेंगे बस के फीचर्स, जानें क्या-क्या हैं सुविधाएं

Tue, 04 Jan 2022 08:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ के लिए एक अच्छी खबर है। जिले में मंगलवार को इलेक्ट्रिक बस पहुंच गई है। इस बस में कई ऐसे फीचर्स है, जिन्हें जानकर आप भी खुश हो जाएंगे। जानिए बस में क्या-क्या सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबे समय के इंतजार के बाद मेरठ को इलेक्ट्रिक बस मिल गई। लखनऊ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लोकार्पण कर दिया। अभी तक 50 बसों में से पांच बस पहुंची है। एमसीटीएसएल के एमडी के. के. शर्मा ने बताया कि मेरठ में सांसद राजेंद्र अग्रवाल और विधायक सोमेंद्र तोमर ने 10-10 रुपये का टिकट लेकर बस की औपचारिकता पूरी कर दी है। दोनों नेताओं ने बसों की तारीफ करते हुए बधाई दी है। 

विज्ञापन


बस की खासियत
इलेक्ट्रिक बस लो फ्लोर वातानुकूलित है और इसमें 28 सीट लगी है, जिसमें दो सीट दिव्यांगों की है। बस में सुरक्षा के लिए पांच कैमरे लगे हैं और पैनिक बटन लगा है। जीपीएस के जरिये बस की गतिविधि कंट्रोल रूम में बैठकर देखी जा सकेगी। बस में दो दरवाजे हैं। खिड़की खुलने की व्यवस्था नहीं है। इसकी जगह पर शीशे लगे हैं जो पूरी तरह सील है। 

यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बस में दिव्यांगों के लिए रैम्प की भी सुविधा है। वे अपनी ट्राई साइकिल लेकर बस में चढ़ सकते हैं। बस की अधिकतम स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा है और 60 किलोमीटर पर स्पीड गवर्नर लगा है। बस के दरवाजे बंद नहीं हुए तो बस आगे नहीं चल सकेगी। बस के चालक प्रशिक्षित है। बस का संचालन और रखरखाव सीएफएमएस प्राइवेट लिमिटेड करेगी। चालक भी इसी कंपनी के होंगे।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें