फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में पत्नी को लेने आए युवक व उसके परिजनों से मारपीट, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना में पत्नी को लेने आए युवक व उसके परिजनों से मारपीट, घायल
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला मंडी चमारान में बुढ़ाना से शुक्रवार शाम आए एक महिला के ससुरालियों पर भीड़ ने ईंट पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में गाड़ी का शीशा टूट गया और एक युवक और उसके माता-पिता घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें भीड़ से बचाकर सीएचसी में भर्ती कराया है। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना की सोफीपुर पट्टी निवासी गुलफाम का बेटा आरिफ वर्तमान में दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में काम करता है और वहीं पर रहता है। गुलफाम का निकाह मोहल्ला मंडी चमारान निवासी युवती के साथ करीब डेढ़ वर्ष पहले हुआ था। दंपती के बीच कुछ दिनों से विवाद चल रहा है। महिला अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को महिला के परिजनों की आरिफ से बात हुई कि वह यदि अपनी गलती मानें तो वह बेटी को उनके साथ भेजने को तैयार हैं। आरिफ अपने पिता गुलफाम, मां इमराना व अन्य परिजनों के साथ शुक्रवार शाम मंडी चमारान में अपनी ससुराल पहुंचा। एक-दूसरे की गलती निकालते हुए दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते ईंट-पत्थर बरसने लगे और मारपीट की गई। मारपीट व पत्थर लगने से आरिफ और उसके माता-पिता घायल हो गए।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को भीड़ से बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया। आरिफ ने थाने में तहरीर दी है। महिला पक्ष का भी आरोप है कि उनकी बेटी को ससुराल में परेशान किया जाता है। उसके ससुराल वाले जबरन ले जाने का प्रयास कर रहे थे। विरोध किया तो हंगामा हो गया। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत पर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

महादेव में युवक के साथ मारपीट
सरधना। महादेव गांव निवासी वीशू त्यागी के साथ गांव के ही युवकों ने शुक्रवार शाम मामूली कहासुनी को लेकर मारपीट कर दी। घायल वीशू का पुलिस ने सीएचसी में मेडिकल कराया। तहरीर पर मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें