फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उकसिया में गुड्डू की हत्या के बाद तनाव, फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
उकसिया में गुड्डू की हत्या के बाद तनाव, फोर्स तैनात
विज्ञापन

रोहटा। थाना रोहटा क्षेत्र के उकसिया गांव में रंजिश के चलते रविवार देर रात पीट-पीटकर व गोली मारकर गुड्डूू की हत्या कर दी गई, जबकि उसका दोस्त संजय भी गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल में भर्ती कराया गया। गांव में हत्या के चलते सन्नाटा पसरा हुआ है और पुलिस बल तैनात है। परिजनों का आरोप है कि गुड्डू को बाइक पर जाते समय आरोपियों ने घर में खींचकर हत्या की।
उकसिया गांव निवासी दीपक पुत्र भूषण, राहुल पुत्र राजे जागी और सुंदर 19 फरवरी को बाइक पर अमीनगर सराय शादी में जा रहे थे। जिनमें से दीपक और राहुल के पुरा महादेव से सराय को जाने वाले संपर्क मार्ग पर गंभीर रूप से घायल पडे़ होने की सूचना परिजनों को अगले दिन सुबह मिली थी, जबकि सुंदर वहां से फरार हो गया था। इस दौरान दीपक की मौके पर ही मौत हो गई थी तथा राहुल गंभीर रूप से घायल होकर कोमा में चला गया था। परिजनों ने दुर्घटना मानते हुए कोई कार्रवाई नहीं की थी। राहुल पुत्र राजे एक माह बाद होश में आया तो उसने पूरे वाकिये की जानकारी दी। बताया था कि उन पर हमला किया गया था। उसी हमले की रंजिश को लेकर तभी से गांव के ही गुड्डू पक्ष से तनातनी चली आ रही थी।
विज्ञापन

मृतक के भाई पवन ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भाई गुड्डू अपने दोस्त संजय निवासी कमाला के साथ रविवार रात बाइक पर जा रहा था। भूषण के घर के सामने मौजूद लोगों ने संजय और गुड्डू को घर के अंदर खींचकर गोली मार दी। गोली मारने की सूचना पर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए और दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। गुड्डू की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल संजय को मेडिकल में भर्ती कराया गया। मृतक गुड्डू के दो लड़के व दो लड़की हैं। पुलिस ने मृतक के भाई पवन की तहरीर पर देवेंद्र, अंकित व आनंद पुत्र ब्रजपाल, संजय पुत्र राजू, देवेंद्र व भूषण पुत्र बाले, नवनीत पुत्र भूषण व छह अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल गांव में दोनों पक्षों के घरों पर पुलिस तैनात की गई है।
--------
राहुल के होश में आने पर दी थी धमकी
19 फरवरी को दीपक और राहुल पर जानलेवा हमला होने के बाद राहुल के कोमा से बाहर आने पर गुड्डू का नाम सामने आया था। इसे लेकर दीपक के परिजनों ने बालैनी थाना व रोहटा थाना में तहरीर दी थी। दीपक के पिता भूषण ने बताया कि गुड्डू ने कई बार जान से मारने की धमकी दी थी। रविवार को भी रोहटा थाने में जान की सुरक्षा को लेकर तहरीर दी थी। इस मामले में बालैनी थाना पुलिस ने गांव पहुंचकर जांच की थी, तभी से गुड्डू, दीपक की हत्या के गवाह राहुल की हत्या की फिराक में लगा था। रविवार शाम वह दीपक के घर राहुल को मारने के लिए पहुंचा था। इसे लेकर मृतक दीपक के पिता भूषण ने भी रोहटा थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

--------
तहरीर को गंभीरता से नहीं लेने पर हुई घटना
उकसिया में रविवार रात आठ बजे हुई गुड्डू की हत्या की घटना से पहले शाम को भूषण ने जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा और कार्रवाई की गुहार लगाई थी। लेकिन पीड़ित द्वारा प्रार्थना पत्र देने के बावजूद रोहटा थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। इसकी वजह से रात आठ बजे यह खूनी खेल खेला गया और दो परिवार में रंजिशन हत्या हो गई। यदि पुलिस समय रहते गंभीरता दिखाती तो घटना को टाला जा सकता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें