फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिसाड़ीगेट में छेड़छाड़ को लेकर पथराव, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट में छेड़छाड़ को लेकर पथराव, मची भगदड़
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट में एक समारोह के दौरान युवतियों से छेड़छाड़ को लेकर बखेड़ा हो गया। आरोपी युवकों ने जमकर पथराव किया और हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गये। थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहने वाले व्यक्ति के घर शनिवार रात हकीका का कार्यक्रम था। काफी संख्या में मेहमान आये हुए थे, जिनमें महिलाएं व युवतियां भी शामिल थीं। इसी दौरान कुछ युवकों ने युवतियों से छेड़छाड़ कर दी। युवतियों के परिजनों ने विरोध दर्ज कराया तो युवक अभद्रता पर उतर आये। उन्होंने फोन कर अपने कई साथियों को वहां बुला लिया।
बताया जाता है कि इन युवकों ने पथराव कर दिया, जिससे वहां भगदड़ मच गई। काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। तभी दहशत फैलाने की नीयत से हमलावर युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी। लोग अपने घरों में घुस गये। इसी बीच समारोह में शिरकत करने आये कुछ लोगों ने युवकों को ललकारा। भीड़ जुटती देख आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए भुगत लेने की धमकी देकर फरार हो गये। पथराव व फायरिंग की सूचना पाकर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पथराव में एक महिला सहित कई लोग घायल हो गये, जिन्हें डाक्टरी उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। रात में ही पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर दी गई, जिसमें आरिफ, शादाब, कलवा को नामजद व आठ अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस ने रात में आरोपियों की धरपकड़ के लिए घरों पर दबिश भी दी लेकिन वह हाथ नहीं आये। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। उन्होंने फायरिंग की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें