फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी का भंडाफोड़: लोकसभा चुनाव के लिए मिला था ऑर्डर, बना रहे थे पिस्टल-मैगजीन, बाप-बेटा गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2023 07:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : एसटीएफ की टीम ने लिसाड़ी गेट पुलिस के साथ मिलकर छापा मारा और अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। बताया गया कि लोकसभा चुनाव के लिए हथियारों का ऑर्डर मिला था।
विज्ञापन
अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में एसटीएफ की टीम ने लिसाड़ी गेट पुलिस के साथ लिसाड़ी गेट फतेहउल्लापुर रोड न्यू लक्खीपुरा गली नंबर 24 में छापा मारकर अवैध पिस्टल बनाने की फैक्ट्ररी का भंडाफोड़ किया। एसटीएफ के एसपी ब्रजेश सिंह ने बताया कि इस दौरान तौसीफ (55) और उसके बेटे मईनुद्दीन को गिरफ्तार किया गया। मौके से दो पिस्टल, चार मैगजीन और हथियार बनाने के उपकरण, स्कूटी और दो मोबाइल बरामद किए। 

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव को लेकर मिला था पिस्टल बनाने का ऑर्डर
पूछताछ करने पर तौसीफ ने बताया कि एक वर्ष से पिस्टल बनाकर तैयार कर रहा है। बेटे मईनुद्दीन व्हाट्एसप के जरिए डीलरों को पिस्टल के फोटो भेज देता है। पिस्टल 30 से 40 हजार रुपये में बेची जा रही थी। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े पैमाने पर पिस्टल बनाने का ऑर्डर मिला था। पुलिस उन तीनों डीलरों की तलाश में जुट गई है।

पिता-पुत्र गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि एसटीएफ व पुलिस टीम ने हथियार तैयार करने वाले पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Meerut: युवती की शादी में मंडप पर तैनात रही पुलिस, ड्रोन से की निगरानी, वजह कर देगी हैरान
विज्ञापन

फैक्टरी में बन रहे थे अवैध हथियार। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
एसटीएफ द्वारा अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। इससे पहले भी यहां से कई संदिग्ध हथियार सप्लायर पकड़े जा चुके हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर लिसाड़ी गेट में अवैध हथियार बनाने वालों पर पुलिस शिकंजा क्यों नहीं कस पाई, जबकि यहां के हथियार तस्कर पूरी वेस्ट यूपी सप्लायर कर रहे है।

यह भी पढ़ें: UP: MIT कॉलेज में बीटेक के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, इस हालत में मिली लाश, हॉस्टल की फीस को लेकर था परेशान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें