फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सींचपाल ने ससुराल में खुद को गोली मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सींचपाल ने ससुराल में खुद को गोली मारी, मौत
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव नारंगपुर में ससुराल में आए सींचपाल ने पत्नी से झगड़ा होने के बाद घर के बाहर आकर खुद के सीने में गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जानकारी के अनुसार, गांव भोला निवासी सोनू (28) पुत्र सुरेश सींचपाल के पद पर तैनात है। करीब दो साल पहले उसकी शादी गांव नारंगपुर निवासी मीनाक्षी पुत्री बलेश के साथ हुई थी। सोमवार को सोनू नारंगपुर में ससुराल में आया हुआ था। बताया जा रहा है कि दोपहर के समय किसी बात पर सोनू का पत्नी से विवाद हो गया था। इसके कुछ देर बाद ससुराल में घर के बाहर संदिग्ध परिस्थिति में सोनू की गोली लगने से मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, युवक के सीने में गोली लगी थी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस की जांच में प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का सामने आ रहा है। बताया गया कि पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद को गया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी दिनेश प्रताप का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामले में आत्महत्या की बात सामने आ रही है। जांच के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी। मौके से तमंचा बरामद हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें