फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर ट्रैक्टर बेचने के लिए डाला फोटो, उठा ले गई जयपुर पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर ट्रैक्टर बेचने के लिए डाला फोटो, उठा ले गई जयपुर पुलिस
विज्ञापन

फलावदा। जयपुर राजस्थान से चोरी ट्रैक्टर को क्षेत्र के गांव बातनौर से बरामद किया गया है। फेसबुक के माध्यम से ट्रैक्टर के बारे में जानकारी मिलने पर राजस्थान पुलिस यहां पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को भी हिरासत में लिया है।
जयपुर के थाना हरपाडा क्षेत्र से 19 जुलाई को कन्हैया लाल मीणा का ट्रैक्टर अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया था। पीड़ित ने 20 जुलाई को हरपाड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। दरोगा जितेंद्र ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से जानकारी मिली कि एक ट्रैक्टर का फोटो फेसबुक पर बिक्री के लिए डाला गया है। इसके बारे में जानकारी एकत्र की गई। इसके बाद ग्राहक बनकर गांव बातनोर निवासी व्यक्ति से बात की। उक्त व्यक्ति ने ट्रैक्टर के बारे में ग्राहक को पूरी जानकारी दी। इसके बाद राजस्थान पुलिस फलावदा पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना फलावदा पुलिस को साथ लेकर राजस्थान पुलिस गांव बातनौर पहुंची और चोरी हुआ ट्रैक्टर बरामद कर लिया। पुलिस ने बातनौर निवासी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने बताया कि यह ट्रैक्टर उसने जमालपुर निवासी व्यक्ति से 2.60 लाख में खरीदा है, जिसे वह फेसबुक के माध्यम से बेच रहा था। ट्रैक्टर चोरी का होने की जानकारी उसे नहीं थी। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेने के साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें