आरोपी अजीत गांव में अपने ही बेडरूम में किशोरों और युवकों को अश्लील वीडियो दिखाकर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता था। ब्लैकमेल कर लगातार यौन शोषण करता था। उनसे रुपये भी वसूलता था।
पुलिस की जांच के सामने आया कि आरोपी अजीत ने करीब 20 से ज्यादा किशोरों को अपना शिकार बनाकर उनके साथ गंदे काम के वीडियो बनाए हैं। बीते 16 अगस्त को गांव में कुकर्म का वीडियो वायरल हुआ तो पीड़ित किशोर और उनके परिजन शर्मसार हो गए। इसके बाद घटना से अवगत कराते हुए छह लोगों ने थाने में तहरीर दी।
शर्मिंदगी की वजह से सामने नहीं आ रहे पीड़ित
कुकर्म के वीडियो वायरल हुए तो छह पीड़ितों के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसके अलावा अन्य कई पीड़ित शर्म के कारण पुलिस को बयान देने से कतरा रहे हैं। पुलिस के प्रयासों के बावजूद कई पीड़ित अपना पक्ष रखने को तैयार नहीं हैं।