फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोतीगंज में कबाड़ियों की दुकान बंद, घर में भरा है चोरी की गाड़ियों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
सोतीगंज में कबाड़ियों के घरों में चलेगा तलाशी अभियान
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज के कबाड़ियों की दुकानें भले ही पुलिस ने बंद करा दीं, लेकिन अभी उनके घरों में चोरी और लूट के वाहनों का सामान भरा हुआ है। चर्चा है कि कबाड़ी अब ये धंधा अपने घर से ही ऑनलाइन सप्लाई कर रहे हैं। जल्द ही सोतीगंज में कबाड़ियों के घरों में तलाशी अभियान चलाया जाएगा।
12 दिसंबर को सोतीगंज में कबाड़ियों की दुकानों पर ताले लगाए थे। पुलिस द्वारा दिए गए 91 सीआरपीसी के नोटिस का जवाब एक भी कबाड़ी नहीं दे पाया है। 18 दिसंबर को शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे के शिलान्यास के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में सोतीगंज बंद कराने की बात कही थी। उसके बाद से पुलिस ने मजबूती से कार्रवाई की है। सोतीगंज में कबाड़ियों की दुकान और गोदाम नहीं खुले हैं। पुलिस ने कबाड़ियों की 65 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति भी जब्त की है।
विज्ञापन

अब सोतीगंज के कबाड़ियों ने दुकान और गोदाम में रखा चोरी की गाड़ियों का पुराना सामान अपने घरों में शिफ्ट कर लिया है। इनपुट मिला है कि वे घर से ही ऑनलाइन सामान बेच रहे हैं। इसके लिए शहर के कई कार सर्विस सेंटर पर भी सेटिंग की हुई है। इसकी शिकायत थाना पुलिस को मिल रही है।
जल्दी होंगे कबाड़ियों के गोदाम जब्त
पुलिस का दावा कि हाजी इकबाल के दो गोदाम, गल्ला का एक गोदाम, मन्नू कबाड़ी के दो गोदाम सहित आठ गोदाम पुलिस ने और ढूंढ लिए हैं। इन्हें पुलिस जल्द ही जब्त करेगी।
विज्ञापन

---
सोतीगंज पर लगातार कार्रवाई चल रही है। पुलिस कबाड़ियों के घर की तलाशी जल्द लेगी। जिसके घर पर चोरी की गाड़ी का सामान मिलेगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी की जाएगी।
- प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें