फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर : गंगा स्नान करने जा रहे यात्रियों की कार में ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, चार घायल

Tue, 01 Feb 2022 02:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर

सार

पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया ज़ब की मृतक जयभगवान के शव का पचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l
विज्ञापन
accident news - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गागलहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा स्नान करने जा रहे यात्रियों की कार को ट्रक ने टक्कर मारी जिसमे चार लोग घायल हुए ओर एक की मौके पर मौत हुई l सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायलो को जिला चिकित्सालय भेजा तथा शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा l
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जय भगवान पुत्र रामधारी सिंह उम्र 40वर्ष  अंकित पुत्र मायाराम, श्याममूर्ति पुत्र रामकिशोर, उषा रानी, सोनी निवासी गांव बुडमाजरा खिजराबाद यमुनानगर  अपनी गाड़ी से हरिद्वार गगा स्नान के लिए जा रहे थे l जैसे ही इनकी गाड़ी देहरादून अम्बाला हाईवे से होते हुए गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव भाभरी के निकट पहुंची तो पीछे से आते अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी l

टक्कर लगते हुए गाड़ी मे सवार यात्रियों मे चीख पुकार मच गई l राहगीरों की सुचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बामुश्किल बाहर निकाल जिसमे गाड़ी चला रहे जयभगवान की मौके पर ही मौत हो गई l
विज्ञापन


पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया ज़ब की मृतक जयभगवान के शव का पचनामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l एसआई लोकेश कुमार ने बताया की सभी के परिजनों को सूचना दे दी गई हैं l ट्रक को कब्जे मे ले लिया गया हैं l
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें