फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में बड़ी लूट: मनाली गया परिवार, बदमाशों ने बंद मकान खंगाला, 40 लाख का सामान उड़ाया

Mon, 06 Dec 2021 03:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

लिसाड़ी गेट निवासी दिलशाद कुल्लू मनाली घूमने गया हुआ था। सोमवार को वह अपनी ट्रिप के बाद परिवार के साथ घर पहुंचा था मकान का ताला टूटा देखकर परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
loot in meerut - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में रविवार देर रात बदमाशों ने मेरठ के लिसाड़ीगेट में एक बड़ी लूट को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के श्यामनगर निवासी दिलशाद के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये की नगदी व जेवरात चोरी कर लिए। 

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार लिसाड़ी गेट निवासी दिलशाद कुल्लू मनाली घूमने गया हुआ था। सोमवार को वह अपनी ट्रिप के बाद परिवार के साथ घर पहुंचा था मकान का ताला टूटा देखकर परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल गई। 

यह भी पढ़ें : रात में हैवान बने दिन के देवता : भरोसा कर संचालक के साथ भेजी थीं 17 छात्राएं, स्कूल में मिलीं बेहोश, पुलिस दबाती रही मामला
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पीड़ित दिलशाद ने बताया कि बदमाश बदमाश 14 लाख रुपए की नगदी 50 तोले सोना और तीन किलो चांदी चोरी कर ले गए। पूरी वारदात मकान के पीछे लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जांच पड़ताल के लिए फॉरेंसिक टीम भी पहुंची।  

उधर, सीओ कोतवाली अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बदमाशों की पहचान का पयास किया जा रहा हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें