रालोद से जोड़े जाएंगे 5 लाख सदस्य
उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले ही रालोद का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान 23 दिसंबर तक चलेगा। अभियान में 5 लाख लोगों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। प्रत्येक विधानसभा से 5 हजार और प्रत्येक बूथ से कम से कम 5 लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
वहीं, हर जिले के पदाधिकारी के लिए सक्रिय सदस्यता जरूरी कर दी गई है। इसके लिए दो माह का समय रखा गया है। संगठन विस्तार में मजबूती के साथ कार्य करने वाले लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। अभियान गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए भी कार्य किए जा रहे हैं।
अग्निपथ योजना देश और सीमा की सुरक्षा के लिए खतरा
कार्यक्रम के बाद हुई प्रेसवार्ता में रामाशीष राय ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के युवाओं के साथ धोखा और किसानों के साथ मजाक है। यह योजना देश और इसकी सीमाओं के लिए खतरा है। इसके नाम पर युवाओं से खिलवाड़ किया गया है। महाराष्ट्र सरकार में मचे घमासान पर राय ने कहा कि यह सभी सियासी दलों के लिए सोचने का विषय है।
जानकारी मिली है कि शिवसेना के 19 विधायकों के पास ईडी का नोटिस भेजा गया है। आने वाले समय में ऐसे नोटिस से कोई नहीं बचेगा। उन्होेंने कहा कि रालोद की ओर से नलकूपों पर बिजली मीटर का विरोध किया जा रहा है। सरकार चीन से मीटर आयात कर रही है। राय ने कहा कि रालोद लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मजबूत गठबंधन अवश्य चाहेगी। परिवर्तन के लिए गठबंधन तो चलाना होगा ताकि सत्तारूढ़ पार्टी को रोका जा सके।