फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में हुए लाठीचार्ज को जयंत चौधरी ने बताया योगी सरकार की बड़ी साजिश, इमरान मसूद बोले...

Thu, 08 Oct 2020 05:19 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मंच से बोलते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जनपद के जीआईसी मैदान पर गुरुवार को रालोद की लोकतंत्र बचाओ रैली हुई। रैली में रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हाथरस में योगी की पुलिस ने जिस तरह से लाठीचार्ज किया है, वह एक बड़ी साजिश है। इस साजिश के तहत किसानों की राजनीति खत्म करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन


वहीं मंच पर पहुंचे इमरान मसूद ने केंद्र व राज्य सरकार पर जमकर बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला किया जाता है। हाथरस में जयंत चौधरी पर लाठीचार्ज किया गया। यह बहुत ही शर्मनाक घटना है। उन्होंने कहा कि देश में किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कृषि कानून लाकर किसानों को निचोड़ने का काम किया गया है।

हरियाणा के विधायक अभय सिंह चौटाला ने कहा कि देश में किसानों पर जुल्म किया जा रहा है। चौटाला ने कहा कि जिस तरह लाठियों से किसान की जुबान दबाए जाने का काम किया है। उन्होंने कहा ये सरकार किसान को उसकी जमीन से बेदखल करना चाहती है।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जयंत चौधरी का क्या कसूर था जो उन पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधी तो खुले घूम रहे हैं, लेकिन अगर कहीं कोई नेता पीड़ित के आंसू पूछने जाता है तो वह अपराधी बन जाता है।

उधर, प्रशासन के अधिकारियों ने ड्रोन कैमरे से रैली की निगरानी की। रैली स्थल पर सैनिटाइजेशन कराने के बाद मास्क देकर ही प्रवेश दिया जा रहा है। किसान और कार्यकर्ता बस, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां व अन्य वाहनों से रैली में पहुंचे। खाप चौधरियों, भाकियू, सपा, कांग्रेस और शिवसेना ने भी रैली को समर्थन दिया है।

यह भी पढ़ें: रालोद की रैली में भिड़े कार्यकर्ता, भाकियू का झंडा फहराने को लेकर हुआ विवाद, जानें पूरा मामला

विज्ञापन

पुलिस-प्रशासन ने रालोद की रैली के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाई। वहीं एडीजी राजीव सभरवाल, डीआईजी और मंडलायुक्त ने जनपद में डेरा डाला हुआ है। 

रैली में जनपद के साथ-साथ आसपास के जनपदों के साथ ही हरियाणा से भी लोकदल के कार्यकर्ता भी पहुंचे। जनपद के हर चौराहे पर भारी तादाद में पुलिसफोर्स तैनात किया गया। 

रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया था कि रैली में रालोद उपाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद जयंत चौधरी, जनता दल एस सांसद परवाल रेवन्ना, पूर्व सांसद एवं सपा नेता धर्मेंद्र यादव, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा, हरियाणा के विधायक अभय सिंह चौटाला, राजस्थान विधान सभा के डिप्टी स्पीकर आफताब, कांग्रेस के पूर्व सांसद जयप्रकाश शामिल होंगे। 

यह भी पढ़ें: एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर की सहारनपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, मौके पर पहुंचे अधिकारी

भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा था कि जब भी समाज के किसी व्यक्ति के साथ कोई मामला हुआ है तो खाप हमेशा साथ रही है। रैली में भीड़ जुटने की संभावना के चलते पुलिस-प्रशासन ने रिजर्व पुलिस फोर्स के साथ ही पांच कंपनी पीएसी भी मंगाई है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें