फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया

Fri, 27 Aug 2021 03:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

युवती ने बताया कि बुधवार को परिजन किसी काम से बाहर गए थे। पड़ोसी युवक सोनू रात में उसे अकेला देखकर घर में घुस गया। आरोपी ने चाकू के बल पर उससे दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की युवती ने पड़ोसी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि बुधवार रात पड़ोसी घर में घुस गया और डरा धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसकी वीडियो बना भी बनाई। आरोपी ने पुलिस को बताने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी है।

विज्ञापन


युवती ने बताया कि बुधवार को परिजन किसी काम से बाहर गए थे। पड़ोसी युवक सोनू रात में उसे अकेला देखकर घर में घुस गया। आरोपी ने चाकू के बल पर उससे दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बीच वीडियो भी बना ली। पीड़ित युवती ने गुरुवार को परिजनों के घर आने पर जानकारी दी। परिजन आरोपी के घर पहुंचे तो उनसे मारपीट की गई। इसके बाद परिजन पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया।

छेड़छाड़ करने के दो आरोपी जेल भेजे
लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की छात्रा से छेड़छाड़ करने के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि छात्रा से आरोपी जावेद और यूनुस छेड़छाड़ कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी फोन कर छात्रा से अश्लील बात करने लगे। छात्रा ने इसकी जानकारी स्कूल टीचर को दी। पुलिस ने आरोपियाें के नंबर सर्विलांस पर लगाने के बाद आरोपी को स्टेट बैंक कॉलोनी से पकड़ लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


छात्रा से युवकों ने की दुष्कर्म की कोशिश
मवाना क्षेत्र में पांच युवकों ने छात्रा को ईख के खेत में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपियों ने छात्रा का वीडियो भी वायरल किया है। एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि 18 जुलाई को उनकी बेटी दोपहर 12 बजे कॉलेज से घर के लिए निकली। गेट के पास खडे़ पांच युवक तमंचा दिखाकर उसे ईख के खेत में ले गए। आरोपियों ने उसके साथ अश्लील हरकत का वीडियो बनाया और दुष्कर्म की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर एक राहगीर मौके पर पहुंच गया। आरोपी राहगीर से भिड़ गए। इस बीच छात्रा भाग निकली। 25 अगस्त को आरोपियों ने वीडियो वायरल कर दिया। पीड़ित पिता ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें