मेरठ के भावनपुर क्षेत्र के किनानगर में एक महिला की बलकटी से काटकर हत्या कर दी गई। बताया गया कि हत्या का आरोप पति पर है। वहीं इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार महिला अपने पति के साथ मायके में रह रही थी। आरोप है कि गुरुवार रात में पति ने वारदात को अंजाम दिया और फिर फरार हो गया। भावनपुर पुलिस ने आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है।