छात्रा से दुष्कर्म और फिर ब्लैकमेल कर रहा मनचला
मेरठ। सीसीएस यूनिवर्सिटी रोड स्थित एक कॉलोनी में छात्रा के साथ पड़ोसी युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की वारदात की है। मनचला अब छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी के परेशान होकर छात्रा ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
मेडिकल थाने में शुक्रवार को एक छात्रा अपने परिजनों के साथ पहुंच गई। छात्रा ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाले सचिन नाम का युवक रोजाना छेड़छाड़ करता है। बताया है कि सचिन ने छात्रा से शादी करने का झांसा देकर पहले दुष्कर्म की वारदात की थी। जिसे उसकी काफी किरकिरी हो रही थी। अब आरोपी सचिन बार बार उसको ब्लैकमेल करता और फिर से संबंध बनाने की बात कहता है। इसके चलते वह घर से भी निकलने से डरने लगी है।
इंस्पेक्टर मेडिकल ने शिकायत सुनते आरोपी सचिन के खिलाफ छात्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह घर से फरार मिला। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल कराया और उसके 161 के बयान दर्ज कर लिये है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। छात्रा के कोर्ट में भी बयान दर्ज कराए जाएंगे। इस मामले में पुलिस कठोर कार्रवाई करेंगी।