कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनने के बाद मेरठ में उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। साल 2013 में राजू श्रीवास्तव मेरठ में एक कार्यक्रम में गुदगुदाने पहुंचे थे।
कॉमेडियन और अभिनेता राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनने के बाद हर कोई सदमे में है। कॉमेडियन के प्रशंसकों को इस खबर पर यकीन हो रहा है। मेरठ में उनके प्रशंसकों में उनके निधन से मायूसी छा गई। मेरठ से राजू श्रीवास्तव का खास नाता रहा है। साल 2013 में
विज्ञापन
शताब्दी नगर स्थित 'द अध्ययन' स्कूल में 'होली के रंग राजू के संग' कार्यक्रम में पहुंचे। जहां उन्होंने प्रयाग में नागा बाबा के किस्से से लेकर अमिताभ बच्चन की होली बख्शीश के प्रकरण तक को चुटकील अंदाज में बयां किया। राजनीति के चुलबुले चुटुकुलों के साथ उन्होंने वहां बैठे सभी दर्शकों को हसने पर मजबूर कर दिया था।
कार्यक्रम के दौरान राजू श्रीवास्व ने राजनीति में अपना आदर्श मुलायम सिंह यादव, अटल बिहारी वाजपेयी और अन्ना हजारे को बताया था। वहीं, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव के स्वर्गवास होने की खबर सुनकर स्कूल के प्रबंधक प्रांशु कुमार ने उनको याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
मेरठ में राजू श्रीवास्तव के निधन की खबर सुनकर उनके दोस्त ज्ञान दीक्षित की आंखें नम हो गईं। ज्ञान दीक्षित ने बताया कि राजू श्रीवास्तव बहुत अच्छे मित्र के साथ अच्छे इंसान थे। वह जरूरतमंदों की बहुत मदद किया करते थे। मुंबई में उनके साथ काफी समय गुजारा। मेरठ में अध्ययन स्कूल में एक कार्यक्रम में भी वे आए थे। राजू ने लोगों को बहुत हंसाया और लोगों के चेहरे पर खुशी लाए। मेरी और से आत्मिक श्रद्धांजलि।
बता दें कि ज्ञान दीक्षित वरिष्ठ फिल्म फोटो जर्नलिस्ट व प्रख्यात मॉडलिंग फोटोग्राफर हैं। यूपी फिल्म फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष हैं और फोटोग्राफी के क्षेत्र में अनेक प्रतिष्ठित सम्मानों के साथ 'दादा साहेब फाल्के फिल्म फोटो फाउंडेशन अवॉर्ड' से सम्मानित हैं।