फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: आज से चार दिन सहारनपुर-शामली के बीच बंद रहेंगी दो ट्रेनें, बढ़ेगी दिक्कत

Tue, 20 Feb 2024 01:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

Railway News: आज से चार दिन तक रेल से सहारनपुर-शामली के बीच सफर करने वाले यात्रियों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। चार दिन इस रूट पर दो ट्रेनें बंद रहेंगी। इससे यात्रियों की दिक्कत बढ़ेगी।
विज्ञापन
स्टेशन पर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली डिवीजन के थानाभवन रेलवे स्टेशन पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम होने के कारण रेल यातायात 20 से 23 फरवरी तक ब्लॉक रहेगा। इसकी वजह से सहारनपुर-शामली के बीच दो ट्रेनें बंद रहेंगी, जबकि एक ट्रेन अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे लेट चलेगी। दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस को रूट बदलकर चलाया जाएगा।

विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि दिल्ली-शामली-सहारनपुर खंड में थानाभवन रेलवे स्टेशन पर 20 से 23 फरवरी तक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के साथ अन्य कार्य करने के लिए यातायात ब्लॉक रहेगा। इसके चलते ट्रेन नंबर 04401 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस, 04402 सहारनपुर-दिल्ली एक्सप्रेस शामली तक चलेगी।

यह भी पढ़ें: बिजनौर में बड़ा हादसा: सड़क में गड्ढे के कारण कंटेनर पलटा, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

इन दोनों ट्रेनों का संचालन सहारनपुर-शामली के बीच नहीं होगा। ट्रेन नंबर 14305 दिल्ली-हरिद्वार एक्सप्रेस को 20 से 23 फरवरी तक दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ सिटी, टपरी के रास्ते चलाया जाएगा।

04521 दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित मार्ग पर डेढ़ घंटे रोककर चलाया जाएगा। ट्रेनों के प्रभावित होने से चार दिन सहारनपुर-शामली के बीच सफर मुश्किलें भरा रहेगा। ऐसे में जो यात्री ट्रेनों से सफर करते हैं, वे शामली रूट पर ट्रेनों की जानकारी अवश्य कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें