पुलिस के लिए चुनौती भरा रहेगा सप्ताह
पुलिस के लिए यह सप्ताह चुनौती भरा रहेगा। 22 फरवरी को मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आएंगीं। वहीं 23 फरवरी को गायक सोनू निगम सीआईएस के वार्षिक समारोह में शिरकत करेंगे।
24 को मनाई जाएगी रविदास जयंती
इसके अलावा 24 फरवरी को संत रविदास जयंती मनाई जाएगी। रविदास जयंती को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पुलिस अधिकारी लगातार लोगों से संपर्क कर रहे हैं, जिससे जिले में कोई नई परंपरा शुरू न होगी। इसके साथ ही सीबीएसई और आईसीएसई की परीक्षाएं भी चल रही हैं और यूपी बोर्ड की परीक्षाएं भी इसी सप्ताह शुरू होने जा रहीं हैं।