उत्तर प्रदेश के बागपत जिला कारागार में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग बंदी की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। शुक्रवार रात को बंदी की अचानक हालत बिगड़ने पर उसे जिला जेल अस्पताल में भर्ती कराया था जहां आज उपचार के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसा खेकड़ा के अब्दुल्लापुर स्थित जिला कारागार में बंद ढिकाना गांव निवासी रामछैल (60) हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद था।
शुक्रवार रात उसे बेचैनी हुई, जिसके बाद जिला कारागार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुबह उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।