उत्तर प्रदेश के मुजफरनगर में शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में दो बालिकाओं की मौत हो गई, जबकि महिला समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक बालिकाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।