फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ‘हाउस हसबैंड ऑन ड्यूटी’ पुस्तक का विमोचन, प्रोफेसर लोहनी ने कहा- PHD के संघर्ष को बयां करती है ये किताब

Sat, 02 Dec 2023 12:02 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पुस्तक का विमोचन शुक्रवार को मेरठ में निंबस बुक स्टोर पर आरजी गर्ल्स डिग्री काॅलेज की प्राचार्य डॉ. निवेदिता मलिक, सीसीएसयू के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने किया।
विज्ञापन
मेरठ में ‘हाउस हसबैंड ऑन ड्यूटी’ पुस्तक का विमोचन हुआ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैसे हाउस वाइफ का काम कोई नौकरी नहीं है, ठीक वैसे ही हाउस हसबैंड होना या बनना कोई कॅरिअर नहीं है। बावजूद इसके सुबह से लेकर शाम तक कोई न कोई काम लगा रहता है। कोई नोटिस करे या न करे, लेकिन खुद और पैरों को पता रहता है कि वह ड्यूटी पर है। ‘हाउस हसबैंड ऑन ड्यूटी’ पुस्तक कुछ इन्हीं संस्मरणों का पुलिंदा है। पुस्तक के लेखक विपिन धनकड़ ने अपने अनुभवों को किताब का रूप दिया है।

पुस्तक का विमोचन शुक्रवार को मेरठ में निंबस बुक स्टोर पर आरजी गर्ल्स डिग्री काॅलेज की प्राचार्य डॉ. निवेदिता मलिक, सीसीएसयू के हिंदी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर नवीन चंद्र लोहनी ने किया।

विज्ञापन

डॉ. निवेदिता ने कहा किताब मुझे अपने बच्चों की परवरिश की याद दिलाती है। प्रोफेसर लोहनी ने कहा कि किताब पीएचडी के संघर्ष को भी बयां करती है। एनएएस कॉलेज की हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. प्रज्ञा पाठक ने कहा कि किताब का दिलचस्प पहलू यह है कि यहां एक पुरुष ने घर के कार्य का स्पेस खुद चुना है।

यह समाज को जेंडर फ्रेंडली बनाने की एक अच्छी कोशिश है। प्रो. मृदुला शर्मा ने कहा कि लेखक ने अपनी भावनाओं को अच्छे से रखा है। प्रोफेसर अनुराग जायसवाल ने कहा कि किताब आम लोगों के घरेलू संघर्ष पर प्रकाश डालती है।

यह भी पढ़ें: न कांपे हाथ न दहला कलेजा: बेटी चीखती रही पर पिता काटता रहा गर्दन, नहीं पसीजा दिल, कमरे का मंजर देख लोग सन्न
विज्ञापन

इस अवसर पर डाॅ. सुभाष, इतिहासकार डाॅ. अमित पाठक, एडवोकेट रामकुमार शर्मा, डाॅ. देवेंद्र सिंधु, डाॅ. रविंद्र राणा, डाॅ. सुभाष चंद्रा, डाॅ. दीपक तोमर, डाॅ. जीएस रूहल, प्रवीण पंवार, व्यंगकार विनय नोक, राजवीर सिंह, रजनीश कौशल, अरुण चट्ठा, मुस्तकीम मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: पिता बोला- इज्जत की खातिर मार डाला, गांव में हो रही थी बदनामी, वारदात से कांप उठा हर किसी का कलेजा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें